उत्तराखण्ड

दुख़द-: (रामनगर)पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने की आत्महत्या, परिवार में कोहराम।।

रामनगर।
रामनगर डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्र अध्यक्ष गौरव फर्त्याल ने देर रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने देखा तो उसे फंदे से उतार कर संयुक्त चिकित्सालय ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि ग्राम छोई निवासी गौरव फर्त्याल के घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आई है। वह वर्ष 2012 में राजकीय महाविधालय का छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुका है। बताया जाता है कि वह कुछ दिन पहले से परेशान था।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(पौड़ी गढ़वाल) UP के सीएम योगी पहुंचे अपने पैतृक गांव, गांव में उत्साह वाले वीडियो आए सामने ।।

प्राप्त समाचार के मुताबिक ग्राम छोई निवासी गौरव फर्तयाल ने घरेलू विवाद के चलते रात में अपने कमरे में फांसी लगा ली। रात में ही उसे सयुंक्त चिकित्सालय लाए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह वर्ष 2012 में राजकीय महाविधालय का छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुका है। वह कुछ दिन पहले से परेशान था। एनएसयूआई से उसने चुनाव लड़ा था। उसके आत्मघाती कदम की जानकारी जैसे ही दोस्तों व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को मिली वह स्तब्ध हो गए। उसके निधन पर कालेज के स्टाफ ने भी शोक जताया है। इधर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की गहनता से तफ्तीश में जुटी हुई

Ad Ad
To Top