उत्तराखण्ड

दुख़द–:बिन मां की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज,आरोपी गिरफ्तार,यहां का है मामला ।।

सितारगंज।
देवभूमि में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है सितारगंज में किराने की दुकान पर सामान लेने गई आठ वर्षीय किशोरी के साथ 60 साल के वृद्ध ने दुष्कर्म कर दिया। इस घटना की खबर मिलने के बाद पीड़िता के पिता ने घटना की सूचना कोतवाली में दर्ज की।
बताया जाता है कि मासूम की मां की कुछ माह पहले ही मौत हो चुकी है जब मासूम ने दर्द की शिकायत स्थानीय महिला को बताई तो मासूम के साथ हुए अमानवीय कृत्य की जानकारी लोगों को मिली इसके बाद बालिका के साथ हुये दुष्कर्म की बात खुल गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
घटना शक्तिफार्म इलाके की है। एक गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका चार दिन पूर्व सामान लेने के लिए किराने की दुकान पर गई थी। उसी समय दुकानदार मनमथन मंडल 60 ने बालिका को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद बालिका को तेज दर्द होने पर उसने यह बात स्थानी महिला को बताइए तब जाकर घटना का खुलासा हुआ । बालिका के पिता ने आरोपित दुकानदार मनमथन मंडल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज संजीत कुमार, उपनिरीक्षक नेहा ध्यानी, सिपाही तोरन सिंह, हरीश कबडवाल की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म के मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक नेहा ध्यानी कर रही है।

Ad Ad
To Top