हल्द्वानी।
घर पर ट्यूशन के बहाने बुलाकर छात्र के साथ अश्लील हरकत कर कुकर्म करने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने एक प्रतिष्ठित स्कूल के टीचर को गिरफ्तार किया है जबकि गिरफ्तार टीचर छात्र से मोबाइल फोन पर चैटिंग कर उसके साथ अश्लील मैसेज किया करता था लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में स्कूल टीचर द्वारा छात्र से कुकर्म के प्रयास के मामले मे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस छात्र का मेडिकल करा रही है।
बिन्दुखत्ता निवासी 16 वर्षीय किशोर ग्रामीण क्षेत्र के एक प्रतिष्टित स्कूल में पढ़ता है। आरोप है कि वहां पर पीटीआई टीचर पढ़ाई के बहाने छात्र से व्हाट्सएप में चैटिंग करने लगा। धीरे-धीरे वह किशोर से अश्लील बातें करने लगा। पिछले दिनों उसने पढ़ाई के बहाने अपने घर बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। वहां से बमुश्किल भागे छात्र ने घर जाकर मामले की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी टीचर के खिलाफ धारा 377 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि छात्र को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। स्कूल टीचर द्वारा की गई इस हरकत को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
छात्र के साथ की गई अश्लीलता का पता चलने पर उसके परिजन सोमवार को स्कूल टीचर के घर पहुंच गए। जहां पर उन्होंने जोरदार हंगामा किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी टीचर की पिटाई भी लगाई गई।




