क्राइम

दु:खद-: सौतेले बाप ने हीं डाल दिया अपनी नाबालिक बेटी की इज्जत पर हाथ, अब पुलिस लगी है तलाश में ।।

हिंदपीढ़ी मेें सौतेले बाप ने 14 साल नाबालिक के साथ किया गंदा काम

रांची
झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में एक बाप ने अपनी ही बेटी की अस्‍मत पर हाथ डाल दिया। हालांकि ऐन समय पर मां के आ जाने से बेटी की इज्‍जत लूटते-लूटते बच गई। कानून से न्‍याय की आस में मां ने अब थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच के बाद आरोपी पिता को पकड़ने के लिए छापेमारी में जुटी है।
रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। इस क्षेत्र की रहने वाली 14 साल की एक नाबालिग लड़की को उसके पिता ने हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। बताया गया है कि इलाके में रहने वाली 14 वर्ष की नाबालिग लड़की के साथ सौतेले पिता ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पिता ने जैसे ही बेटी के साथ अश्लील हरकत करना प्रारंभ किया। बेटी ने शोर मचा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट (देहरादून) भारी बारिश और हिमपात ऑरेंज अलर्ट जारी. देखें वीडियो बुलेटिन मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह का ।।

इसके बाद आरोपी पिता मौके से फरार हाे गया। बेटी की आवाज सुनकर दूसरे कमरे से मां दौड़ पड़ी। घटना बीते बुधवार शाम की बताई जा रही है।

इस संबंध में नाबालिग के बयान पर हिंदपीढ़ी थाने में आरोपी पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी का मोबाइल लोकेशन निकाल रही है। नाबालिग की मां ने बताया कि पहले पति की मौत के बाद आठ माह पहले उसने दूसरी शादी की।

बताया जाता है कि 14 साल की एक नाबालिग लड़की घर पर कमरे में अकेली थी जबकि उसकी मां बगल वाले कमरे में कार्य कर रही थी तभी उसके सौतेले पिता ने हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। बेटी के साथ पिता मो फुरकान ने अश्लील हरकत की। जब नाबालिग लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी पिता मौके से भाग निकला। घटना बीते बुधवार शाम की बतायी जा रही है। इस संबंध में नाबालिग के बयान पर हिंदपीढ़ी थाने में आरोपी पिता फुरकान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) पुलिस विभाग अभिसूचना में भी पदोन्नति. आदेश जारी ।।

पुलिस ने बताया कि बेटी की इज्‍जत से खिलवाड़ करने वाले उसके पिता के संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। लेकिन आरोपी फरार है। हिंदपीढ़ी के थानेदार इंस्‍पेक्‍टर ज्ञानरंजन ने बताया कि आरोपी पिता का मोबाइल लोकेशन निकाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। पोस्को एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

नाबालिग की मां ने पुलिस को बताया कि उसके पहले पति की मौत हो गई थी। उससे उसकी एक पुत्री है। आठ माह पहले आरोपी फुरकान के साथ उसकी शादी हुई। शादी के बाद से आरोपी की उसकी पुत्री पर बुरी नजर थी। बीते बुधवार की शाम नाबालिग के साथ उसका सौतेला पिता कमरे में अकेले था। वह दूसरे कमरे में बैठी हुई थी। इसी दौरान अकेला होने का फायदा उठाकर आरोपी उसकी पुत्री के साथ अश्लील हरकत की।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई. स्टोन क्रेशर सीज ।।

दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसी क्रम में नाबालिग ने शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर वह दौड़कर कमरे में गई तो देखा कि आरोपी उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा है। उसे देखते ही वह धक्का देकर कमरे से भाग निकला। हालांकि वह भी उसके पीछे भागी, मगर वह तेजी से भाग गया पुलिस छापामार अभियान चला रही है।

To Top
-->