चमोली

दु:खद-: शेर नाले में बनाया बाघ ने ग्रामीण को निवाला, तराई पूर्वी एवं हल्द्वानी डिवीजन के समीप हुई घटना, परिवार में कोहराम ।।

हल्द्वानी।
यहां गौलापार क्षेत्र के जंगल में बाघ ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया, घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक आज रविवार की सुबह गौलापार के जीतपुर रैक्वाल निवासी चनर सिंह सम्मल (75) रोजाना की भांति निकटवर्ती किशनपुर रेंज के प्रतापपुर जंगल में मवेशियों को चराने के लिए सुबह छोड़ आए और दोपहर लगभग 3:00 बजे से 4:00 के बीच अपने दो साथियों के साथ मवेशियों को घर वापस लेने गए हुए थे जहां यह घटना हुई

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।


तराई पूर्वी वन प्रभाग के उप प्रभागीय वन अधिकारी ध्रुव सिंह martolia ने बताया कि नन्धौर रेंज एवं किशनपुर रेंज की नॉर्थ किशनपुर बीट के समीप आरक्षित वन क्षेत्र के शेर नाला में पशुओं को चरा रहे चनर सिंह पर घात लगाए बैठे बाघ ने हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई ।
बाद में उनके दो अन्य साथी सुरेश सिंह और जीवन सिंह करीब आधे घंटे तक उन्हें ढूंढते रहे, आधे घंटे के बाद उनका क्षत-विक्षत शव झाड़ियों में पड़ा देख उन्होंने मामले की सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा समूचे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।


उधर उधर श्री martolia ने बताया कि वन विभाग की टीम को अलर्ट कर दिया गया है तथा गांव वालों से जंगल में अंदर ना जाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है उन्होंने कहा कि वन्य जीव से होने वाली मौत पर मुआवजे के लिए कार्रवाई प्रारंभ कर दी है तथा जल्द ही मुआवजा राशि पीड़ित परिवार को दी जाएगी।

Ad Ad
To Top