लक्सर:
कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुर कला गांव में आपसी झगड़े के चलते पति ने अपनी पत्नी को गोली मारी दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना के पीछे अवैध संबंधों के शक के चलते अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 6 माह पहले ही हुई थी लेकिन पति के शक के आगे यह घटना का अंजाम हुआ जिससे क्षेत्र में दहशत फैली हुई।
जानकारी के अनुसार गोली लगने से 25 वर्षीय विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर घटनास्थल पहुंचे लक्सर सीओ विवेक कुमार कोतवाली इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान सहित भारी पुलिस बल मौजूद। इससे पहले भी युवक ने 2016 में अपनी पहली पत्नी और पत्नी की बहन की लड़की, जिसकी उम्र 5 वर्ष को भी धारदार हथियार से काट दिया था पुलिस घटना के बाद जांच में जुटी हुई है।




