उत्तराखण्ड

दुखद–: रेप के आरोपी ने महिला को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया चार गिरफ्तार

जयपुर,

अप्रैल में लॉकडाउन के वक्त कोतवाली थाने में दर्ज हुई थी FIR
एफआईआर दर्ज कराने के बाद ही लापता हो गया था लेखराज
मुख्य आरोपी समेत आरोपी के दो भाई, पिता भी गिरफ्तार।

दिवाली के दिन राजस्थान की राजधानी जयपुर से रेप का मामला दर्ज कराने वाली महिला को जिंदा जला देने का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला 50 फीसदी से ज्यादा जल चुकी है और जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के बर्न वार्ड में अपनी जिंदगी के लिए जंग लड़ रही है.

पीड़िता महिला का आरोप है कि दिवाली के दिन उसके घर लेखराज नाम का व्यक्ति आया और उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसको आग लगा दी. लेखराज के खिलाफ महिला पहले ही अप्रैल में लॉकडाउन के दौरान जयपुर के कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करवा चुकी है.उस समय महिला के आरोप के मुताबिक लेखराज ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया था और फिर उसकी क्लिपिंग्स बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहता था. अप्रैल में आरोपी लेखराज के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी लेकिन पुलिस आरोपी को उस समय गिरफ्तार नहीं कर सकी थी.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(यमकेश्वर) सीएम योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ के विकास के लिए की बड़ी बात।।

महिला के रिश्तेदार ने बताया, ‘पहले इन दोनों में भाभी-देवर जैसा रिश्ता था, बोलचाल का. उसके बाद में यह ब्लैकमेल करने लगा. इन्होंने थाना कोतवाली में एफआईआर करवा दी थी. आरोपी ने कहा था कि उसके पास वीडियो क्लिपिंग है और लॉकडाउन के दौरान वह पीड़िता को जबरन बुलाता था।

रिश्तेदार ने बताया कि लेखराज की धमकी से परेशान महिला थाने में गई. थाने में एफआईआर दर्ज करवाया और कोर्ट में बयान हुए. उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हो चुका था. अब कल तक पुलिस ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में लगे भूकंप के झटके ।।

आरोपी के भाई और पिता भी शामिल पुलिस के मुताबिक इस मामले में कुल चार आरोपी हैं जिसमें मुख्य आरोपी लेखराज के अलावा उसके दो भाई और पिता शामिल हैं. आरोपियों के खिलाफ आईपीसी धारा 452, 34, 307 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. महिला के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज किए जा चुके हैं, जिसके बाद चारों की गिरफ्तारी हुई है.।

गिरफ्त में लिए गए चारों आरोपियों में मुख्य आरोपी लेखराज, उसके पिता कन्हैया लाल तथा उसके भाई मनमोहन और रमेश हैं. लेखराज के अलावा तीन आरोपियों पर आरोप हैl यशवंत सिंह ने कहा कि पूरा मामला यह है कि पीड़िता ने आरोपी लेखराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था कि आरोपी ने डेढ़-दो साल पहले उसके साथ रेप किया. एफआईआर दर्ज हो गई थी. एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया, इसको पता चल गया कि एफआईआर दर्ज हो गई है.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उधमसिंह नगर) बरसात से पहले की तैयारी, दो जलाशयों से निकलेगी सिल्ट ।।

एसएचओ ने बताया कि उसके बाद से यह अपने घर पर नहीं था. आसपास रहने वाले जो रिश्तेदार हैं, उनके यहां भी नहीं मिला. अभी अचानक कल कहीं से आया और पीड़िता के घर पर गया. इसके अन्य परिवार जन भी वहीं रहते हैं और जैसे ही घटना की जानकारी मिली मौके पर पहुंचकर आरोपी को भी हिरासत में लिया गया. उन्होंने बताया कि पीड़िता से पता चला कि कौन-कौन इसमें शामिल रहे हैं, जो तीन अन्य दोषी थे उन्हें भी पकड़ लिया गया है. कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें आरोपी के दो भाई और पिता भी शामिल हैं.

Ad Ad
To Top