उत्तरकाशी

दु:खद-: युवक ने किया युवती के साथ बलात्कार मामला दर्ज,युवक गिरफ्तार ।

पौड़ी : उत्तराखंड में महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है यहां रिखणीखाल ब्लाक के अंतर्गत पट्टी बिचला बदलपुर के गांव में शौच करने के लिए गई युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार काफी सदमे में है।

यह भी पढ़ें 👉  (दुखद)उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए दुखद खबर, मुख्य आरक्षी का निधन ।

राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता का बेस अस्पताल कोटद्वार में मेडिकल कराया है। रिखणीखाल उप तहसील के नायब तहसीलदार राजेंद्र पंत के अनुसार पट्टी बिचला बदलपुर के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने राजस्व पुलिस को सूचना दी कि बीती रात उनकी पुत्री शौच करने के लिए घर से बाहर गई। इस दौरान गांव का एक युवक उसका मुंह दबोचकर उसे जबरन अपने साथ अपने घर ले गया। काफी देर बाद युवती के घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो उसकी

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे ब्रेकिंग(लालकुआं) चलेगी राजकोट के लिए होली स्पेशल ट्रेन,

पुत्री आरोपी के घर में बरामद हुई। परिजनों का कहना है कि जब वह आरोपी के घर पहुंचे तो उस दौरान आरोपी ने उसका मुंह बांधा हुआ था। घटना के बाद से लड़की डरी और सहमी हुई है इस घटना से परिवार मैं काफी रोष है।

Ad Ad
To Top