उत्तराखण्ड

दु:खद-: यह डंपर की चपेट में आने से किशोर और किशोरी की हुई दर्दनाक मौत,परिवार में कोहराम ।।

ऋषिकेश
देर शाम हुए एक सड़क हादसे में एक किशोर और किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई आइडीपीएल पुलिस चौकी क्षेत्र के बीरपुर खुर्द में हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उस को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना के अनुसार किशोर डंपर के पिछले टायर के नीचे स्कूटी सहित आ गया जिससे यह हादसा हुआ किशोर और किशोरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे ब्रेकिंग(लालकुआं) चलेगी राजकोट के लिए होली स्पेशल ट्रेन,

बीरपुर खुर्द वीरभद्र में गुरुवार की शाम करीब 5:30 बजे यह दुर्घटना हुई। पुलिस के मुताबिक डंपर और स्कूटी दोनों एक ही दिशा में मुख्य मार्ग की ओर जा रहे थे। सड़क संकरी होने के कारण स्कूटी चालक स्कूटी से नियंत्रण खो बैठा। स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। स्कूटी सवार किशोर और किशोरी दोनों डंपर के टायर के नीचे आकर कुचल गए। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि किशोर की पहचान विकास (17 वर्ष) पुत्र हेमराज गौड़ चंद्रभागा बस्ती ऋषिकेश और किशोरी की पहचान मोनिका (16 वर्ष) पुत्री मनोज मंडल निवासी विश्वकर्मा चौक चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। दोनों शवों को एम्स की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। सूचना मिलने के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है ।

Ad Ad
To Top