उत्तराखण्ड

दु:खद-:यहां स्कूटी सवार गिरा खाई में, मौके पर ही हुई मौत ।।

रूद्रप्रयाग।
मुख्यालय के पीडब्लूडी ऑफिस के पास हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई बताया जाता है कि युवक एक स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था तभी उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर बहरी खाई में जा गिरी, घटना की सूचना के बाद डीडीएमओ व पुलिस की टीम मौके पर पहुची, एवं रेस्क्यू अभियान चलाते हुए उसे गहरी खाई से बाहर निकाला एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) फिर बदलेगा मौसम, बरसा और हिमपात इन जनपदों में ।।

बताया जा रहा है कि यह घटना आज सुबह साढे 11 बजे करीब घटी जब स्कूटी सवार युवक रूद्रप्रयाग से तिलवाड़ा जा रहा था, तभी अचानक पीडब्लूडी आफिस के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर मन्दाकिनी नदी के किनारे खाई में गिर गयी, जिससे स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, घटना की स्थानीय लोगों ने तुरन्त पुलिस व आपदा प्रबन्धन की टीम को इसकी सूचना दी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुच रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया, और किसी तरह से सब को सुरक्षित निकाल कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।।

Ad Ad
To Top