रामनगर-
अवसाद या आर्थिक तंगी या फिर कुछ और राज्य में कोई न कोई दिन आत्महत्या करने के प्रकरण सामने आते जा रहे हैं अभी पिछले हफ्ते हल्दुचौर में एक छात्र ने जहां फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली वही लाल कुआं में सफाई नायक के पुत्र ने भी फांसी लगाकर दम तोड़ दिया इन सबके बीच मंगलवार को जनपद के रामनगर में फिर एक ऐसी घटना की पुनरावृत्ति हुई जिससे आम लोग हतप्रभ है एवं परिजन में कोहराम मचा हुआ है बताया जाता है कि विकास खण्ड के ग्राम चोर पानी स्थित जोशी कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया सूचना मिलने पर रामनगर पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेते हुए उस का पंचनामा भर कर सबको सब विच्छेदन गृह भेज दिया पुलिस की जांच में मृतक का नाम योगेंद्र गुप्ता उम्र 24 वर्ष पुत्र राधा कृष्ण गुप्ता निवासी सेक्टर 63 गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश सामने आया पुलिस के अनुसार मृतक रामनगर में स्थित बजाज फाइनेंस कंपनी में कैशियर के पद पर तैनात था। सीओ ने बताया कि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है पुलिस में शव का पंचायत नामा भर उसे सब विच्छेदन गृह रामनगर भेज दिया है पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है वहीं मृतक के फाइनेंस कंपनी में कार्य करने वाले सहयोगियों ने बताया कि मंगलवार को मृतक योगेंद्र ऑफिस आया था और दोपहर 12:00 बजे खाना खाने के लिए अपने कमरे पर गया था। काफी देर तक जब वह वापस ऑफिस नहीं आया तो उसको फोन किया गया लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। जिसके बाद ऑफिस के कुछ लोगों ने घर पहुंच कर उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला जिस पर शक होने पर कुछ लोगों ने छत से मकान में जाकर देखा तो योगेंद्र कमरे के ऊपर बनी खिड़की से लटका हुआ था पुलिस विभिन्न दृष्टिकोण से जांच कर रही है।




