उत्तरकाशी

दु:खद यहां ट्रक खाई में गिरा वाहन चालक की दर्दनाक मौत परिवार में कोहराम।

कर्णप्रयाग,
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कहीं टूरिस्ट वाहन तो कहीं माल ढुलाई के वाहन अक्सर खाई में गिर रहे हैं जिससे राज्य में अक्सर इस तरह की घटनाओं से लोग सकते में हैं। बीते रोज हुए एक सड़क हादसे में एक वाहन 70 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा जिससे इस वाहन के चालक की दुखद मौत हो गई ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल पर आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत ।।

मिली जानकारी के अनुसार कर्णप्रयाग नौटी मोटर मार्ग पर के पास मारवाड़ती तोक मे एक ट्रक अनियंत्रित होकर 70 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा इस घटना को देखते ही स्थानीय लोगों ने पहुंचकर किसी तरीके से वाहन में फंसे हुए चालक को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जहां बाद में उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार वाहन चालक की पहचान सुरेंद्र कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बैनौली कर्णप्रयाग के रूप में हुई इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

Ad Ad
To Top