उत्तराखण्ड

दु:खद-:यहां ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की हुई दर्दनाक मौत,परिवार में कोहराम ।।

पंतनगर
ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई उक्त महिला पंतनगर विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त होकर समीप की बस्ती में रह रही थी की वह आवश्यक कार्य से विश्व विद्यालय कैंपस को आ रही थी तभी वह एक ट्रक की चपेट में आ गई इस बीच राहगीरों ने उसे पंतनगर विश्वविद्यालय स्थित चिकित्साल पहंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पंतनगर विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्ति के बाद शकुतंला देवी अपने बच्चों के साथ विश्वविद्यालय परिसर से सटे सड़क पार स्थित मस्जिद कालोनी के पास रह रही थीं। गुरूवार को वह सड़क पार कर पंतनगर विश्वविद्यालय में किसी काम से आ रही थी। तभी रूद्रपुर से लालकुआ की ओर जा रहे ट्रक ने उनको अपनी चपेट में लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे ब्रेकिंग(लालकुआं) चलेगी राजकोट के लिए होली स्पेशल ट्रेन,

राहगीरो ने उन्हे पंतनगर विश्वविद्यालय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है एसओ पंतनगर मदन मोहन जोशी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है अग्रिम कार्रवाई जा रही है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Ad Ad
To Top