बागेश्वर।
यहां नंदीगांव गडेराधार के पास हुए एक सड़क हादसे में अल्टो कार गहरी खाई में गिरी जा गिरी इस हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को खाई से बाहर निकाला घटना से मृतकों के परिजनों में मचा कहराम, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक तहसील के नंदीगांव राजस्व पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत गडेराधार के पास एक आल्टो कार दुर्घटना में कठानी और बडगेरी निवासी दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार अपराह्न करीब साढ़े चार बजे की है ,ऑल्टो कार संख्या यूके02सीए-1815 हन्योली से चनबौड़ी जा रही थी। कार में कठानी गांव निवासी 34 वर्षीय मनोज पुत्र प्रताप सिंह तथा बडगेरी निवासी 42 वर्षीय चालक सुंदर सिंह पुत्र सूर सिंह निवासी बैठे थे। गडेराधार के पास कार असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बोहाला के ग्राम प्रधान पूरन सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस और राजस्व पुलिस को दी। सूचना के बाद नायब तहसीलदार बीएस मटियानी, पुलिस उपाधीक्षक विपिन पंत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।




