अल्मोड़ा

दु:खद (बागेश्वर) यौन शोषण में बुजुर्ग सहित तीन गिरफ्तार मामला दर्ज किया चालान ।।

बागेश्वर

पुलिस ने नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में गुरूवार को एक बुजुर्ग सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बागेश्वर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कपकोट पुलिस को पीड़ित नाबालिग लड़की के परिजनों की ओर से तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में लिखित तहरीर दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(नैनीताल)स्कूल से लौटते लापता हुए बच्चे तो पुलिस ने लिया एक्शन ।।

आरोप लगाया गया कि 16 दिसंबर को उसकी नाबालिग लड़की का तीनों ने यौन शोषण किया है।

यह भी आरोप लगाया गया कि तीनों आरोपी नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गये और दो आरोपी राजेन्द्र जोशी और प्रकाश जोशी द्वारा नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की गयी जबकि तीसरे आरोपी कैलाश बिष्ट ने उसके साथ दुराचार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु पौड़ी में।।

आरोपियों में एक 60 साल का बुजुर्ग भी शामिल है।

इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ यौन शोषण संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) एवं भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 354, 363 व 366ए, 376(2)एन के तहत मामला दर्ज कर एक टीम का गठन कर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(बाजपुर)प्रतिबंध कैप्सूल और टैबलेट के साथ मेडिकल स्टोर स्वामी पिता-पुत्र गिरफ्तार ।।

आखिरकार पुलिस ने शिकायत दर्ज होने पर तीनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर आज कपकोट पुल से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की ओर से आरोपियों के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।

Ad Ad
To Top