उत्तराखण्ड

दु:खद-: (बागेश्वर)बोलोरो खाई में गिरी, पिता की हुई मौत,बेटा है गंभीर परिवार में कोहराम।।

बागेश्वर
कपकोट के पौथिंग के नौधारा के पास एक सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरीके से खाई में गिरी हुई बोलेरो के अंदर फंसे हुए पिता-पुत्र को बाहर निकाला लेकिन हादसे ने पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल बेटे को जिला अस्पताल में रेफर किया गया है बताया जाता है कि होशियार सिंह पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह निवासी पथिंग भराड़ी से सवारी ले कर दूणी गया था

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।

यह भी पढ़ें👉 कई मुकदमों में लिप्त हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वहां से लौटते वक्त नोधारा के पास दिन में लगभग 12बजे ग्राम पोथिग में वाहन संख्या UK02TA 0896 बोलैरो सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गिर गई जिसमें वाहन चालक के अलावा एक बच्चा दिनेश सिंह बैठा था । वाहन चालक होशियार सिंह पुत्र स्व मोहन सिंह निवासी पोथिग की मौके पर ही मृत्यु हो गई घायल दिनेश सिंह को 108 के माध्यम से CHC कपकोट उपचार हेतु भेजा गया। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय बागेश्वर भेजा जा चुका है इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Ad Ad
To Top