उत्तराखण्ड

दु:खद-:(बागेश्वर)तोक ऐठाणबड़ आपदा,पति पत्नी और पुत्र के शव हुए बरामद, हुआ पोस्टमार्टम, प्रशासन ने 12 लाख एवं अहैतुक धनराशि, मृतक के पिता को सौंपी।।

बागेश्वर
कल से हो रही बारिश के कारण बागेश्वर जनपद में कपकोट तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुमगढ़ के तोक ऐठाणबड़ में आयी आपदा में एक मकान के ध्वस्थ होने से एक ही परिवार के तीन लोग जिसमें गोविंद सिंह पुत्र प्रताप सिंह 40 वर्ष, खाषठी देवी पत्नी गोविंद सिंह 35वर्ष, हिमांशु पुत्र गोविंद सिंह 07 वर्ष की मकान में दब कर मृत्यु हुई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन एवं एस.डी.आर.एफ.की टीम राहत व बचाव हेतु घटना स्थल पर पहुंची बचाव दल द्धारा तलवे में दबे तीनों लोगों के शव निकाल लिए गए हैं जिनका पोस्ट मार्टम मौके पर ही कर लिया गया है। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल ने मृतकों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त की । उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में शासन-प्रशासन मृतको के परिजनों के साथ है। इस दौरान उन्होंने मृतक गोविंद सिंह के पुत्र गुलशन व लक्की सिंह के नाम के 12 लाख के आर्थिक सहायता के चैक मृतक के पिता प्रताप सिंह को उपलब्ध कराए गए तथा 3,800 (तीन हजार आठ सौ ) की अहैतुक धनराशि मैके पर ही प्रदान की जा चुकी है। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवार के लिए राशन इत्यादि का उचित प्रबंधन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)जन जन की सरकार जन-जन के द्वार, आज लगे अकेले 13 हजार से अधिक कैंप ।।

Ad Ad
To Top