उत्तराखण्ड

दु:खद-:बहला-फुसलाकर नाबालिक को लेकर हुआ फरार,किया दुराचार,आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।।

बागेश्वर

नाबालिग बालिका के साथ दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कल उसका चालान कर दिया आरोपी युवक बालिका को बहला-फुसलाकर रामनगर ले भागा था जहां पर उसने बालिका के साथ दुराचार किया।


जानकारी के अनुसार बागेश्वर निवासी एक महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा कि उसकी बेटी घर से बाजार सामान खरीदने गयी थी परन्तु वापस घर नहीं आई तथा ना ही उससे कोई सम्पर्क हो पाया। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग लड़की की तलाश करने को कई जगह दबिश दी इस बीच पुलिस को एक सूचना के बाद प्रभारी कोतवाली बागेश्वर श्रीमती खष्टी बिष्ट द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु टीम गठित कर टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस टीम मैं सूचना के आधार पर आज रविवार को आरोपी सागर कुमार पुत्र चिरंजी लाल के घर पुरानी बस्ती मालधन थाना रामनगर में छापा मारकर सकुशल बरामद किया । नाबालिगा लड़की द्वारा बताया गया कि आरोपी सागर द्वारा उसे बहला फुसलाकर उसके साथ दुराचार किया गया। जिसके बाद पुलिस ने अभियोग में आरोपी के खिलाफ धारा- 363/366 ‘ए’ /376 भादवि व 3/4 पोक्सो अधि0 की बढोत्तरी कर आरोपी सागर कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम में
वरिष्ठ उप निरीक्षक खष्टी बिष्ट प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक कृष्ण गिरी
कॉन्स्टेबल सुनील बहुगुणा म0आरक्षी गोविन्दी गडिया शामिल थी।

Ad
To Top