प्लाज्मा के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून।
वैश्विक महामारी के इस दुखद दौर में जहां लोग एक दूसरे की सहायता करने में पीछे नहीं हट रहे हैं वही समाज में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो आपदा की घड़ी में कोरोना संक्रमण से लड़ रहे लोगों की जिंदगी के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने एक युवक को प्लाज्मा के बदले पैसे लेने के आरोप में गिरफ्तार किया जो गूगल पे के माध्यम से पैसे वसूलने लगा था।
ऐसे ही एक घटना का शिकार हुए व्यक्ति ने चौकी आराघर पर आकर तहरीर दी कि वह कार्तिक पुत्र मुन्ने सिंह निवासी 97 बलवीर रोड डालनवाला का है, उनकी माताजी कोविड-19 पॉजिटिव है ,और गंभीर हालत में दून अस्पताल में आईसीयू वार्ड में एडमिट है ,जिन्हें डॉक्टरों द्वारा प्लाज्मा की आवश्यकता बताई गई, मेें प्लाज्मा हेतु काफी अस्पतालों व अन्य जगह मालूमात किए जाने के बाद प्लाज्मा हेतु एक मैसेज बनाकर अपने मोबाइल नंबर सहित सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद 13 मई की शाम को मोबाइल नंबर 7060328883 से उन्हें एक कॉल आया कि मेरा नाम गुरु साजन सिंह है मैं तुम्हें प्लाज्मा उपलब्ध करा सकता हूं इसके लिए तुम्हें पहले 2500 रुपये गूगल पे से मेरे मोबाइल नंबर में डाल दो। आवेदक द्वारा कॉलर को गूगल पे से पहले ₹300 डाले गए उसके बाद कॉलर लगातार पैसों के लिए आवेदक को कॉल करता रहा एवं आवेदक द्वारा सोशल मीडिया पर बनाए गए मैसेज में आवेदक का मोबाइल नंबर हटा कर अपना मोबाइल नंबर डालकर सोशल मीडिया पर इधर-उधर मैसेज भेजता रहा, एवं आवेदक से पैसों की मांग करता रहा। पुलिस ने तहरीर पर चौकी आराघर में अभियुक्त गुरु साजन सिंह बख्शी के खिलाफ धारा 269 270, 188, 420 आईपीसी,51b dm act, धारा -3 महामारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
चौकी प्रभारी आराघर उप निरीक्षक महावीर सिंह सजवान ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी मोबाइल धारक जो फोन कर स्थान बदल बदल कर ओर पैसों हेतु बुला रहा था, जिसको टीम बनाकर तहसील चौक थाना कोतवाली नगर देहरादून के पास से पकड़ पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम गुरु साजन सिंह बख्शी पुत्र हरजीत सिंह बख्शी निवासी 34 /35 मुन्नू गंज थाना कोतवाली नगर देहरादून बताया पुलिस ने चौकी पर अभियुक्त से बरामद मोबाइल फोन पर धोखाधड़ी के पर्याप्त सबूत मिलने के बाद मोबाइल कब्जे में लेकर अभियुक्त गुरु साजन सिंह बख्शी को गिरफ्तार कल उसका चालान कर दिया।




