उत्तराखण्ड

दु:खद-:पुत्र की बात नहीं समझ पाई मां, किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पुलिस तफ्तीश में जुटी ।।

लालकुआं:

हल्दूचौड़ के एक नाबालिग खुशमिजाज छात्र ने फांसी लगाकर दुखद आत्महत्या कर ली इस घटना से पूरे कॉलोनी में शोक की लहर है युवक परिवार की जिम्मेदारी अपने छोटे से युवा कंधों पर उठाकर किया करता था अज्ञात कारणों मैं हुई इस दुखद मौत पर पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है उसने ऐसा कदम क्यों उठाया यह भी पता नहीं चल पाया है बताया जाता है कि वह दसवीं का छात्र था तथा घर पर ही वह फांसी के फंदे में झूल गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पंचनामा भरकर प्रभा विच्छेदन गृह भेज दिया । इससे मौत से किशोर की माँ का रोरो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)कल रूट रहेगा डाइवर्ट, घर से निकलने से पहले हो अपडेट ।।

मुड़िया बरेली निवासी मुरारी लाल हल्दूचौड़ के शिवालिक पुरम आवासीय कॉलोनी में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता है। मुरारी का 10वीं में पढ़ने वाला बड़ा बेटा विशाल उम्र 15 वर्ष अखबार वितरण का काम भी करता है। विशाल के पिता मुरारी दो दिन पूर्व किसी काम से लखनऊ गए थे। शुक्रवार की रात सोते समय उसने अपनी माँ से सुबह जल्दी उठकर रस्सी कूदने के लिए रस्सी मांगी। लेकिन मा ने रस्सी नही होने के चलते उससे मना कर दिया। जिसके बाद वह आधी रात तक जागता रहा। शनिवार की प्रातः वह 5 बजे उठा और अपनी मां से बोला कि मैं 6 बजे अखबार बांटने जाऊंगा जिसके बाद उसकी मां फिर से सो गई। 6 बजे जब उसकी मां उठी तो दरवाजे में बहार से चिटकनी लगी थी। धक्का मारकर बमुश्किल दरवाजे खोलकर देखा तो विशाल को कमरे के बाहर टिन सेट के एंगिल में रस्से के सहारे लटका हुआ दिखा। शोर मचा कर उसने आसपास के लोगों को बुलाया। लेकिन तब तक किशोर की मौत हो चुकी थी। विशाल की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है। वही हंसमुख और मिलनसार व्यवहार के धनी विशाल की मौत से कॉलोनी क्षेत्र में शोक की लहर है। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह ने बताया कि किशोर द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Ad Ad
To Top