अल्मोड़ा

दुखद-:पिथौरागढ़ में हुई 5 बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत क्षेत्र में पसरा सन्नाटा।।

पिथौरागढ़:

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद से बड़ी खबर आ रही है। जनपद के शेरा घाट मे नदी में नहाने गए पांच युवकों की ढूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पांचों युवकों के शव को नदी से निकाला लेकिन किसी भी युवक में सांसे नहीं चलने से वहां पर मातम पसर गया ।

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।

प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार को पिथौरागढ़ जनपद के सेराघाट में पांच युवक नदी में नहाने के लिए गए थे। इस दौरान वह डूब गए। काफी देर तक बाहर नहीं निकले अन्य युवकों ने नदी में उनकी ढूंढ खोज की। बमुश्किल पांचों युवकों को नदी से बाहर निकाला गया । लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अभी युवकों की पहचान हो गई है। सभी युवक गणाई गंगोली क्षेत्र के सिमाली, पूना अैर धौलियाइर गांव के बताये जा रहे है। युवकों की मौत के बाद मौके पर पुलिस के साथ ही भारी भीड़ एकत्र हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) फिर बदलेगा मौसम, बरसा और हिमपात इन जनपदों में ।।


नदी में डूब किशोरों में कूंणा गांव निवासी 15 वर्षीय रविंद्र कुमार, 15 वर्षीय साहिल कुमार,16 वर्षीय राहुल कुमार, 16 वर्षीय पीयूष कुमार और सिमाली गांव निवासी 17 वर्षीय मोहित कुमार शामिल हैं। बच्चों की मौत की सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा की तैयारी कर रहे हैं।

Ad Ad
To Top