उत्तराखण्ड

दु:खद-:नाबालिक के साथ हुआ था दुराचार,पुलिस ने दुराचार करने वाले आरोपी को इस तरह से धर दबोचा।।

बागेश्वर

उत्तराखंड में नाबालिक बच्चियों के साथ दुराचार की घटनाएं चिंता का सबब बनती जा रही हैं दुराचारी दुराचार करने के बाद कहीं बच्चियों की हत्या कर देते हैं तो कहीं दुराचार करने के बाद फरार हो जाते हैं जिससे पुलिस के सामने उन्हें पकड़ने की बड़ी चुनौती हो रही है।
ऐसे ही एक मामले में कपकोट पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने एवं उसके साथ दुराचार करने वाले आरोपी को चोरगलिया, हल्द्वानी से किया गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे ब्रेकिंग(लालकुआं) चलेगी राजकोट के लिए होली स्पेशल ट्रेन,

कपकोट पुलिस के अनुसार 3 अगस्त 2020 को थाना कपकोट में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग भतीजी घर से बिना बताये कहीं चले गई है तथा उससे कोई सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। जिस पर पुलिस ने कपकोट थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर नाबालिग लड़की की तलाश एवं बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष कपकोट व टेक्नीकल टीम को लगाया गया तथा गुमशुदा की तलाश हेतु टीम गठित कर पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के उपरान्त 7 जुलाई को नाबालिक गुमशुदा को आरोपी चन्दन सिंह गढ़िया के हल्द्वानी चोरगलिया में स्थित किराये के कमरे से सकुशल बरामद कर लिया। नाबालिग लड़की द्वारा बताया गया कि आरोपी चन्दन सिंह गढ़िया उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया तथा उसके साथ दुराचार किया गया। पुलिस ने अभियोग में आरोपी के खिलाफ धारा- 363/366 ‘ए‘ 376 (2)(ढ) भादवि व 5(ठ)/6 पोक्सो अधि0 की बढोत्तरी कर आरोपी चन्दन सिंह गढ़िया को गिरफ्तार कर 8 मई को माननीय न्यायालय मैं पेश किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अविनाश मौर्य,आरक्षी गोविन्द आर्या, महिला कांस्टेबल हरदेश कौर आदि थे।

Ad Ad
To Top