रामनगर –
तपिश शांत करने तालाब में उतरे पीरुमदारा के ग्राम थारी राजपुर रोड निवासी 13 वर्षीय करुनेश बिष्ट पुत्र स्वर्गीय पदम सिंह बिष्ट कि तालाब में डूबने से मौत हो गई पुलिस एवं एसडीआरएफ ने आज प्रातः शव को कड़ी मशक्कत के बाद तालाब से निकाला शव देखकर परिजनो की अश्रु धारा रुकने का नाम नहीं ले रही है।
जानकारी के अनुसार करुनेश अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बीते दिवस गांव में स्थित एक तालाब में नहा रहा था इसी बीच अचानक नहाते नहाते करुनेश पानी में डूबने लगा और उसने बचाने के लिए शोर मचाया तो साथ में नहा रहे उसके दोनों दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह पानी में डूबता चला गया । जिसके बाद तालाब में नहा रहे उसके दोनों दोस्त सुरक्षित बाहर निकल गये थे और उन्होंने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी, जिसके उपरांत सूचना पाते ही पुलिस प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तालाब में डूबे किशोर की तलाश शुरू कर दी।
जिसके उपरांत पुलिस एवं एसडीआरएफ को लगभग 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आज प्रातः सफलता मिली और उन्होंने 13 वर्षीय करुनेश का शव तालाब से बरामद कर बाहर निकाला। वहीं परिजनों में करुणेश की मौत से मचा कोहराम मचा हुआ है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




