उत्तराखण्ड

दु:खद-: नवजात को तसले में रख यमुना नदी में बहाया, घाट पर लोगों की पड़ी नजर, पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने तसले में बह रहे नवजात को सकुशल बचाया।।

मथुरा।
कलियुग मे ना जाने कैसे-कैसे कृत्य देखने को मिलेंगे समाज में आज लोग इस नीचता पर उतर आए हैं उसका तो भगवान ही मालिक है।
जिस तरह भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर कंस के अत्याचार से बचाने के लिए वासुदेव ने सूप मे रखकर उफनती यमुना नदी को पार कर गोकुल पहुचाया था कुछ इसी तरह गुूरूवार को यमुना नदी में बह रहे तसले मे रखे एक नवजात को पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से बचाया गया। गनीमत तो यह रही कि तसला बहने के दौरान पलटा नही नही तो नवजात की जान भी जा सकती थी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) वाल्मीकि गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार ।।

घटना श्रीकृष्ण की नगरी वृन्दावन के चामुण्डा घाट की है, जहां यमुना नदी में एक तसले मे ंरखे नवजात के बहते जाने की सूचना लोगों को मिली, आनन फाानन मे ंघाट पर लोगों की भीड लग गयी, सूचना पुलिस को भी पहुचीं। जानकारी पर पहुूची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से बह रहे नवजात को किसी तरह पानी से बाहर निकाला। बुरी तरह से रो रहे नवजात को पुलिस ने चाइल्उलाइन के हवाले किया और बच्चे के परिजनो को खोजने का प्रयास करना आरम्भ किया। वही बच्चे को इस तरह तसले मे ंरखकर नदी मे ंफेकने वालो को लोग कोसते नजर आये। लोगो ने कहा कि जिस किसी ने भी इस तरह बच्चे की जान से खिलवाड करने का जो अमानवीय कृत्य किया है पुलिस को उन्हें ढूढकर कडी से कडी सजा दिलानी चाहिए।

Ad Ad
To Top