कर्णप्रयाग।
उफान मारती अलकनंदा नदी की चित्कार करती लहरों के बीच एक महिला ने पुल से नदी में छलांग लगा दी और पलक झपकते आंखों से लोगों की ओझल हो गई इस घटना से पुल से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया तथा लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
घटनाक्रम के अनुसार चमोली जिले के कर्णप्रयाग में बुधवार सुबह एक महिला ने अलकनंदा नदी में छलांग लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी, महिला ने सुबह करीब 9 बजे कर्णप्रयाग के पोखरी पुल से अलकनंदा में छलांग लगाई ।
चश्मदीदों के अनुसार महिला पहले काफी देर तक पोखरी पुल पर खड़ी रही, फिर अचानक महिला पुल के किनारे बने गाडर पर चढ़ गई, आसपास खड़े लोग जब तक कुछ समझते महिला ने पुल से छलांग लगा दी।
घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी, मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष गिरीश चंद शर्मा तथा एसडीआरएफ की टीम ने लगातार खोज अभियान चलाकर महिला की खोजबीन की लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला थानाध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा का कहना है कि घटना की सूचना मिलने के बाद महिला की जानकारी जुटाने के साथ नदी तट पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है बारिश के चलते नदी उफान पर है और गांद युक्त होने से खोजबीन में खासी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है लेकिन फिर भी रेस्क्यू टीम बराबर महिला की खोजबीन में जुटी हुई है।
महिला कौन व कहां की थी व महिला ने किस कारण नदी में छलांग मारी, ये अभी स्पष्ट नही हो पाया है।




