बाइक फिसलने से युवक की दर्दनाक मौत,
डुप्लीकेट कम्पनी का हेलमेट बना मौत की असली वजह।
हरिद्वार
तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर के हाईवे पर मचल गई जिसके चलते एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है जबकि बुरी तरह से घायल दूसरे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार रविवार को बाइक पर सवार आजम पुत्र इरशाद निवासी पदार्था उम्र 19 वर्ष व उसका साथी मुराद पुत्र भूरा निवासी मुस्तफाबाद पदार्था उम्र लगभग 16 वर्ष जो कि बाइक से हरिद्वार मजदूरी करने के लिए गए थे लेकिन मजदूरी ना मिलने के कारण दोनों वापस अपने घर पदार्था वापस आ रहे थे तभी अचानक कटारपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक का डिसबैलेंस हो जाने के कारण फिसल गई बाईक फिसलने से दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े बताया जा रहा है कि सड़क पर गिरने से आजम पुत्र इरशाद की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गई ओर उसका साथी गम्भीर घायल हो गया और उसके साथी मुराद को अस्पताल ले गये इस बीच राहगीरो ने घटना की सूचना फेरुपुर पुलिस चोकी को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को अपने कब्जे में लेने के बाद उसका पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जबकि दूसरे घायल को बाद में डॉक्टरों ने अस्पताल से छुट्टी दे दी इस घटना से मृतक के घर पर कोहराम मचा हुआ है।




