उत्तराखण्ड

दु:खद–:ड्यूटी के बाद घर जा रहे सिपाही की दुर्घटना में मौत,परिवार में कोहराम।।

हरिद्वार
यहां हुए एक सड़क हादसे में उत्तराखंड पुलिस के एक सिपाही की दुखद मौत हो गई इस घटना से पुलिस प्रशासन में शोक की लहर है बताया जाता है कि उक्त सिपाही अपनी रात्रि ड्यूटी के बाद कार से अपने घर आ रहा था इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) यहां निरीक्षक और उप निरीक्षकों के देर रात्रि स्थानांतरण ।।


मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली में तैनात सिपाही धीर सिंह की कार हरिद्वार को जाते समय रास्ते में कोर कॉलेज के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे उनकी मौत हो गई धीर सिंह अभी कुछ दिन पहले ही सिडकुल थाने से कोतवाली मंगलौर में स्थानांतरित होकर आए थे बताया जाता है कि वह रात्रि ड्यूटी के उपरांत वापस अपने आवास जा रहे थे हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Ad Ad
To Top