बहेड़ी
काशीपुर से बरेली सिटी जाने वाली,05352 स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लालकुआं के व्यवसाई की दुखद मौत हो गई। बताया जा रहा है यह हादसा देवरनिया के पास हुआ। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन लालकुआं से देवरनिया रवाना हो चुके हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार दोपहर लगभग 2:55 पर थाना क्षेत्र देवरनिया अंतर्गत देवरनिया और बहेडी के बीच लालकुआं के हाथीखाना निवासी व्यवसाई नसीर अहमद पुत्र रमजानी उम्र 45 वर्ष ट्रेन नंबर 05352 की चपेट में आ गए। जिसके चलते उनकी मौत हो गई। पर रेलवे सुरक्षा बल बहेड़ी एवं देवरनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से शिनाख्त के उपरांत घटना की सूचना लालकुआं को परिजनों को दी गई।
परिजनों को हादसे की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया आनन-फानन में मृतक के परिजन देवरनिया को रवाना हो चुके हैं। परिजनों के मुताबिक मृतक के तीन बच्चे हैं तथा पच्चीस एकड़ रोड में कॉस्मेटिक की दुकान है। फिलहाल हादसा कैसे हुआ आरपीएफ एवं पुलिस की टीम मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है मृतक नसीर अहमद अपनी रिश्तेदारी में देवरनिया अंतर्गत एक गांव में गए हुए थे।




