अन्य

दु:खद-: छल से फसाया जाल में,किया दुष्कर्म, कर रहा था ब्लैकमेल, छात्रा ने पानी की टंकी से कूदकर दी जान ।

मुजफ्फरनगर

शहर स्थित पानी की टंकी पर कक्षा 11 की छात्रा पैर लटकाकर बैठी हुई थी। नीचे खड़े परिजन बेटी से नीचे बेटी से बार बार नीचे आने की गुहार लगा रहे थे लेकिन प्यार में छली गई युवती इस कदर आहत थी कि उसने परिजनों को उपर न आने की चेतावनी दे डाली, परिजनों ने सीढ़ियों से उपर जाकर बेटी को वापस लाने की कोशिश की लेकिन इससे पहले ही वह धम्म से नीचे कूद गई।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी छात्रा प्रेमी की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़कर काफी देर तक सीढ़ियों पर बैठी रही। टंकी के नीचे खड़े परिजन व अन्य लोग लगातार छात्रा से नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे, लेकिन छात्रा ने नीचे छलांग लगाकर जान दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

छात्रा की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।

बताया गया कि क्षेत्र निवासी छात्रा का काफी समय से कूकड़ा निवासी तुषार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। छात्रा के शव के पास से सुसाइड नोट मिला है। छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा है कि प्रेमी ने उसे

बरगलाकर उससे संबंध बना लिए थे। इसी दौरान आरोपी ने मोबाइल से कुछ आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए थे। इसके बाद से ही आरोपी प्रेमी उक्त फोटो के दम पर छात्रा को ब्लैकमेल करता आ रहा था।
छात्रा का कहना था कि प्रेमी अपने दोस्तों को भी उक्त आपत्तिजनक फोटो दिखाकर उसे सार्वजनिक रूप से बदनाम कर रहा थाए जिससे वह काफी तनाव में थी। इसी से आहत होकर आखिरकार मंगलवार शाम छात्रा मोहल्ले में ही स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई और ऊपर जाकर सीढ़ियों पर पैर लटकाकर बैठ गई। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन व अन्य लोग मौके पर जा पहुंचे और छात्रा से नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

परिजनों ने टंकी पर चढ़कर छात्रा तक पहुंचने का भी प्रयास किया, लेकिन छात्रा ने नीचे कूदने की धमकी देकर उन्हें रोक दिया। करीब 20 मिनट तक बेबस परिजन छात्रा से नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे, लेकिन पीड़िता ने उनकी गुहार को दरकिनार कर टंकी से नीचे छलांग लगा दी। इससे सकते में आए परिजन तत्काल छात्रा को एक बाइक पर बैठाकर निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया

Ad Ad
To Top