अल्मोड़ा

दु:खद–: गहरी खाई में गिरी कार,3 की मौत 1 घायल ।

अल्मोड़ा
अल्मोड़ा जनपद के सल्ट क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है बताया जाता है कि एक कार गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होकर जा गिरी इसमें 4 लोग सवार थे जिसमें 3 लोगों की मौत की खबर आ रही है यह हादसा नौकुचिया रणथंमल मोटर मार्ग में मनसाल गांव के पास देर शाम हुआ। इस घटना में एक महिला व दो पुरुष बताए जाते हैं जबकि एक घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) गौला ,कोसी, नंधौर नदी में रिकॉर्ड खनन, राजस्व आय बढ़ी।।

राज्य के पर्वतीय मार्गों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। निरंतर हो रही दुर्घटनाओं में अनेक लोग अकाल मौत का ग्रास बन रहे हैं। ताजा मामला यहां अल्मोड़ा जनपद के सल्ट ब्लॉक का है। यहां एक कार गहरी खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। कार में कुल 4 लोग सवार थे । मृतकों में दो पुरुष व एक महिला बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे ब्रेकिंग(लालकुआं) चलेगी राजकोट के लिए होली स्पेशल ट्रेन,

आज सोमवार देर सांय नोकुचिया-रणथमल मोटर मार्ग पर मनसाल गांव के पास एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को बाहर निकाला तथा घायल को निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र देवायल उपचार के लिए ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) मानसून से गौला नदी बहेगी टनल के द्वारा, सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण ।।

मृतकों की शिनाख्त आनंद सिंह पुत्र देव सिंह , सुरेंद्र राम पुत्र भगत राम तथा पार्वती देवी पत्नी महेश कुमार के रूप में हुई है। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर घटना की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

Ad Ad
To Top