उत्तराखण्ड

दु:खद-: (किच्छा)महिला एएसआई की सड़क हादसे में दुखद मौत, परिवार सदमे में ।

किच्छा( उधम सिंह नगर)।
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में दर्दनाक हादसा ,एसएसपी नैनीताल आफिस में तैनात महिला एएसआई की घर लौटते समय किच्छा के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला एएसआई की मौत से जहां उसके परिजनों में कोहराम मचा है वही पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  (Dehradun)मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए ll

दुखद इस खबर को भी लिंक पर पढ़ें👉https://uttarakhandcitynews.com/?p=19287

प्राप्त समाचार के अनुसार खटीमा के टनकपुर रोड निवासी महिला एएसआई कंचन सामंत आयु 39 वर्ष पुत्री शोभन सिंह नैनीताल एसएसपी कार्यालय में में तैनात थी। शनिवार की शाम ड्यूटी करने ले बाद वह स्कूटी से अपने घर खटीमा को निकली। रात नौ बजे के आसपास किच्छा तीसरी मिल के पास उसकी स्कूटी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। दुर्घटना स्थल के पास स्थित ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाल चंद्र मोहन सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। मृतका के मोबाइल में डायल नंबर पर फोन करने पर मौके पर पहुंचे उसके भाई ने उसकी शिनाख्त कंचन सामंत के रूप में की।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(खटीमा) सीएम धामी ने विंटर कार्निवल का किया शुभारंभ।।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला एएसआई की मौत से जहां उसके परिजनों में कोहराम मचा है वही पुलिस विभाग में भी शोक की लहर है। पुलिस के अनुसार मृतका अपने बच्चे के साथ मायके में ही रहती थी।

Ad Ad
To Top