उत्तराखण्ड

दु:खद-: कार गहरी खाई में गिरी,हुई शिक्षक दंपति की मौत,परिवार में कोहराम ।

टिहरी:

देवप्रयाग से एक दुखद खबर सामने आ रही है यहां पौड़ी से देहरादून जा रही कार असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरी है जिसमें शिक्षक दंपति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है बताया जाता है कि टिहरी जनपद के शिक्षक दंपती पौडी गढ़वाल से देहरादून जा रहे थे। देवप्रयाग से 10 किमी आगे पौड़ी जिले के कुंडाधार में मंगलवार सुबह एक कार लगभग दो सौ मीटर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में सवार शिक्षक दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी बाह बाजार देवप्रयाग संदीप लोहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
मृतक दंपती की पहचान रविंद्र सिह (48 वर्ष) पुत्र रणजीत सिह और उनकी पत्नी सुषमा (44 वर्ष) के रूप में हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के समय महिला कार चला रही थी। ग्राम प्रधान उज्याड़ी ने भी पुलिस को बताया कि महिला सुषमा कुछ दिनों से कार चलना सीख रही थी। मिली जानकारी अनुसार सुषमा पौडी जिला स्थित प्राथमिक विद्यालय ल्वली बड़गांव में प्रधानाध्यापिका थी, जबकि रविंद्र सिह जूनियर हाईस्कूल देहलचौरी बाड़ा में शिक्षक थे पुलिस ने बड़ी मुश्किल से मृतक दोनों को निकाल कर गए लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Ad
To Top