नई दिल्ली
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में निधन हो गया, वोरा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था जिसके बाद उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली। मोतीलाल वोरा मप्र में दो बार मुख्यमंत्री रहे लेकिन उन्होंने दोनों बार अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया था। मप्र में माधवराव सिंधिया और मोतीलाल वोरा की जोड़ी 1985 के दौर में प्रसिद्ध थी।
मप्र के मुख्यमंत्री व उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे
जानकारी के अनुसार मोतीलाल वोरा ने कल ही अपना जन्मदिन मनाया था, लंबे समय तक कांग्रेस कोषाध्यक्ष रहे मोतीलाल वोरा मप्र के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रह चुके थे। मोतीलाल वोरा गांधी परिवार के बेहद करीबी थे। साल 2018 में बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने मोतीलाल वोरा से कोषाध्याक्ष की जिम्मेदारी लेते हुए अहमद पटेल को दी थी।
13 मार्च 1985 को मध्य प्रदेश के सीएम बने थे
मोतीलाल वोरा पहली बार 13 मार्च 1985 को मध्य प्रदेश के सीएम बने थे। 13 फरवरी 1988 तक वो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे उसके बाद वो 25 जनवरी 1989 से 8 दिसंबर 1989 तक मध्य प्रदेश के दोबारा सीएम बने।