उत्तराखण्ड

दु:खद-: (उत्तराखंड) रामगंगा नदी के तेज बहाव में मुरादाबाद के पिता पुत्र बहे रेस्क्यू अभियान जारी ।।

अल्मोड़ा:
वीकेंड पर काॅर्बेट नेशनल पार्क के मरचूला घूमने आए पर्यटक पिता पुत्र रामगंगा नदी केेे तेेज बहाव में बह गए। दोनों को ढूंढने के लिए पुलिस व तहसील प्रशासन द्वारा रेक्स्यु अभियान चलाया जा रहा है।

रविवार के यूपी के मुरादाबाद के पूनम विहार मुरादाबाद निवासी राजेश कुमार उम्र 30 वर्ष अपने परिवार के साथ मरचूला घूमने आया था। जहा पर वह रामगंगा में अपने आठ वर्षीय बेटे कार्मिक के साथ नहा रहे थे। जबकि राजेश का छोटा भाई व पत्नी कुछ दूरी पर थे। बारिश के कारण अचानक रामगंगा का जलस्तर बढ़ गया। और राजेश व उसका पुत्र नदी के बेग में बह गए। पत्नी व भाई के चीखने पर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तेज बहाव के कारण नदी में नही उत्तर सके। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने रेक्स्यु अभियान शुरू कर दिया है। लेकिन शाम तक पिता पुत्र का पता नहीं लगाया जा सका है। जबकि राजेश की पत्नी और परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग)काठगोदाम से चलेगी लंबी दूरी की होली स्पेशल ट्रेन।।
Ad Ad
To Top