पौड़ी:
सैन्यधाम के लिए दुखद खबर मिली है। देवभूमि का एक और लाल देश के लिए शहीद हो गया। जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय सतपुली, पौड़ी गढ़वाल निवासी मनदीप सिंह नेगी शहीद हो गए है।
देवभूमि के जवानी की शहादत पर पूर्व ने ट्वीट करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सरहद पर अपना फर्ज निभाते हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय सतपुली, पौड़ी गढ़वाल निवासी मनदीप सिंह नेगी जी शहीद हुए हैं, मैं उनके बलिदान को शत-शत नमन करता हूं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को शहीद मनदीप का पार्थिव शरीर उनके गृह क्षेत्र के आवास में आएगा। जहां उन्हें सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा बताया जाता है कि मनदीप अपने परिवार की इकलौती संतान थे उन के शहीद होने पर पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है बीते वर्ष मनदीप दो माह की छुट्टी पर घर आये थे और उसी दौरान उसकी सगाई भी हुई थी तथा जुलाई माह में मनदीप ने पुन: घर आना था और उसकी शादी की तैयारियां की जा रही थी मनदीप के शहीद होने से परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट गया है तथा उनकी माता बेसुध हो गई है तथा उनके पिता सतपाल को सभी लोग सांत्वना देने पहुंचे रहे हैं।




