नई दिल्ली।
नाक पर यदि गुस्सा हो तो वह जिंदगी में अंधेरा ही अंधेरा कर देता है अनायास गुस्से का शिकार होने के बाद सिर्फ इंसान हाथ मल कर ही जिंदगी भर अपने आपको कोसता है ऐसा ही एक मामला नॉर्थ ईस्ट जिला अंतर्गत करावल नगर इलाके में देखने को मिला जहां बड़े भाई द्वारा छोटे भाई को अपनी साली से फोन पर बात करना नागवार गुजरा इस बात को छोटे भाई ने इतना बड़ा कदम उठाया की छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक घर में हुए इस हादसे के बाद परिवार ने मामले को दबाने की पूरी कोशिश करते हुए मृतक प्रेम शंकर (22) का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर दी थी।लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और चिता से शव को उठाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। इस पूरी घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने हत्यारोपी छोटे भाई प्रशांत (19) को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल किए गए तमंचे को बरामद कर लिया है।
मृतक प्रेम शंकर परिवार में पिता रमेश चंद, मां, तीन बहनें व एक छोटे भाई के साथ गली नंबर-2, शिव विहार, करावल नगर में रहता था। पिता रमेश चंद दिल्ली होम गार्ड में है जबकि प्रेम शंकर दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से ग्रेजुएशन कर रहा था। आरोपी छोटा भाई प्रशांत करावल नगर में ही एक साड़ी की दुकान पर काम करता है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मई में प्रेम शंकर की शादी हुई थी। जिसके बाद से छोटे भाई प्रशांत की प्रेम शंकर की साली से दोस्ती हो गई थी। वह अक्सर भाई की साली को कॉल करने के अलावा व्हाट्सएप पर चैट भी करता था। यह बात प्रेम शंकर को पसंद नहीं थी लिहाजा उसने छोटे भाई को साली से बात करने के लिए मना कर दिया। जब बड़े भाई के मना करने पर भी प्रशांत नहीं मान रहा था जिससे प्रशांत बहुत नाराज हो गया और फिर उसने अपने बड़े भाई की गोली मार कर हत्या कर दी।




