अन्य

दुखद–: आर्थिक तंगी के चलते युवक ने लगाई फांसी

काशीपुर ।

आर्थिक तंगी के चलते 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जसपुर खुर्द अंतर्गत पाकीजा कालौनी निवासी सलीम पुत्र स्व. रमजानी मजदूरी इत्यादि करता था। चार बहन व दो भाईयों में सबसे बड़े सलीम का तीन साल पहले निकाह हुआ था। इन दिनों आर्थिक तंगी के चलते वह बुरी तरह परेशान था। शुक्रवार शाम सलीम ने घर में फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर डाली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। आज पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताते चलें कि सलीम के पिता रमजानी ई-रिक्शा चलाते थे और करीब चार-पांच माह पूर्व एसडीएम
कोर्ट के निकट सामान भरी ई-रिक्शा पलट जाने से उनकी मृत्यु हो गयी थी। अब सलीम की मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

Ad Ad
To Top