खटीमा
तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरई रेंज में रविवार को एक नर गुलदार का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि वन विभाग की टीम अपने नियमित गश्त पर थी तभी वन दरोगा चंद्रपाल ने गश्त के दौरान गुलदार के शव को जंगल में देखा। जिसकी सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को दी।
मृत गुलदार की सूचना मिलने के बाद वन क्षेत्राधिकारी सुरई सुधीर कुमार मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां गुलदार के शव का निरीक्षण किया गया तो गुलदार के शव के सिर पर चोट के निशान पाए गए जांच में गुलदार के सभी अंग सुरक्षित मिले। गुलदार की उम्र जहां 6 से 7 वर्ष के करीब आंकी हैं। डॉक्टर के पैनल से गुलदार के शव का पोस्टमार्टम करवा कर वन विभाग के अधिकारियों की देखरेख में गुलदार के शव को जलाकर नष्ट कर दिया। बताया जाता है कि आपसी संघर्ष के कारण यह गुलदार घायल हुआ होगा जिससे इसकी मौत हो गई वन विभाग दूसरेे अन्य घायल गुलदार के बारे में भी छानबीन कर रही है।




