उत्तराखण्ड

दु:खद-: असम में बिजली गिरने से हुई 18 हाथियों की मौत,वन विभाग सदमे में ।

असम से एक बड़ी प्राकृतिक आपदा की खबर आई है। वन विभाग से  जुड़े एक वरिष्ठअधिकारी ने गुरुवार को बताया है कि असम में नागांव के जिलों के जंगलों में आकाशीय बिजली गिरने से 18 हाथियों की मौत हो गई है।

राज्य के वन विभाग से संबंधित सूत्रों ने बताया है कि  शुरुआती जांच से यह पता चला है कि यह दुर्घटना आकाशिय बिजली गिरने से हुई है। सूत्रों ने आगे कहा है कि उस इलाके में सर्च  ऑपरेशन चालू है। हाथियों के मौत के सही वजह और मरने वाले हाथियों की सही संख्या इस जांच के बाद ही सामने आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  (शव की शिनाख्त) खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत [देहरादून]

राज्य के मुख्य वनसंरक्षक अमित सहाय ने कहा है कि यह घटना कठीतोली रेंज के वन क्षेत्र के कुंडोली पहाडियों पर हुई है। उन्होंने कहा कि घटना स्थल और बहुत दूर और दुर्गम है। वनविभाग की टीम गुरुवार को वहां पहुंची है जहां वहा उनको दो समूहों में हाथियों के शव मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  (आदेश) उत्तराखंड इस दिन बंद रहेगी शराब की दुकानें, है मतलब की खबर ।।

असम के पर्यावरण  और वन मंत्री Parimal Suklabaidya ने कहा है कि वह इस घटना से बहुत ज्यादा दुखी है। उन्होंने यह भी कहा कि वो मुख्यवन संरक्षक और दूसरे अधिकारियों के साथ खुद घटना स्थल पर जाएगें और स्थितियों परअपनी नजर रखेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  (मौत) रैपिडो वाहन को मारी टक्कर,दो बाइक सवार हिरासत में ।।

मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने भी वन मंत्री को घटना स्थल का दौरा करने को कहा और जरुरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

Ad
To Top