चंडीगढ़।
पंजाब के मुक्तसर में एक पति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंध से इतना परेशान हो गया कि उसने बेहद खतरनाक कदम उठा लिया। मृतक ने मौत से पहले वीडियो भी बनाया। वीडियो में उसने कई खुलासे भी किए हैं। जोधू कॉलोनी निवासी एंबुलेंस चालक नवीन कुमार उर्फ भोला (40) ने अपनी 7 साल की बेटी और 5 साल के कबीर के साथ जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की हैं।
घटना में नवीन और उसकी बेटी तानिया की मौत हो गई, जबकि बेटे कबीर की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पत्नी प्रियंका, प्रेमी अमन और सह आरोपी सीता रानी को हिरासत में ले लिया है।
नवीन कुमार ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाया और बताया कि अमन का उसकी पत्नी प्रियंका के साथ संबंध है। इस मामले में अमन की मां सीता रानी सपोर्ट कर रही है। उसने अमन और प्रियंका इंटिमेट वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद से वो ब्लैकमेल कर रही है। मृतक के भाई मुनीश ने प्रियंका, अमन और सीता रानी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।




