अल्मोड़ा

दु:खद-अपनी ही नाबालिक बेटी से किया दुष्कर्म,पुलिस ने किया गिरफ्तार यहां का है मामला ।।

अल्मोड़ा,
उत्तराखंड में नाबालिगों के साथ दुराचार की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं कहीं पर गैंग रेप तो कहीं पर अपने ही इन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं ताजा मामले में पुलिस ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में उसको गिरफ्तार किया है बताया जाता है कि एक पिता द्वारा बीती रात्रि अपनी पत्नी को पीटकर घर से भगाकर अपनी सात साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म करने की घटना ने शर्मसार कर दिया है। बच्ची ने खुद अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बच्ची के मेडिकल के बाद पुलिस ने उसकी मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना बृहस्पतिवार रात की बताई जा रही है। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल।।

पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि वह अल्मोड़ा तहसील के एक गांव की रहने वाली है। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे उसके पति ने उसे पीट दिया। किसी तरह उसने जंगल में भागकर जान बचाई। जब वह वापस घर लौटी तो बेटी ने उसे बताया कि पिता ने उसके साथ गलत हरकत की है बच्ची की बात सुनकर महिला के होश ही उड़ गए तथा उसने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Ad Ad
To Top