अल्मोड़ा

दु:खद(हल्द्वानी) मशहूर मिठाई व्यवसायी की सड़क हादसे में मौत, हल्द्वानी में शोक की लहर ।।

हल्द्वानी।

हल्द्वानी से एक दुखद खबर सामने आ रही है यहां तेज रफ्तार एक वाहन से हल्द्वानी के मशहूर मिठाई व्यवसायी की दर्दनाक मौत हो गई
हल्द्वानी में हुए इस दर्दनाक हादसे, मैं शोक की लहर है शहर के प्रमुख मिठाई कारोबारी स्टैंडर्ड स्वीट हाउस के स्वामी दिनेश गुप्ता की सड़क हादसे में मौत होने से लोग सकते मैं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग)काठगोदाम से चलेगी लंबी दूरी की होली स्पेशल ट्रेन।।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सोमवार प्रातः करीब 6:40 बजे दिनेश गुप्ता अपनी स्कूटी से तिकुनिया चौराहे से अपनी दुकान को जा रहे थे, इसी बीच काठगोदाम से हल्द्वानी की ओर आ रहे ट्रक संख्या यूके 04 टीवी /8002 ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)देर रात्रि यहां पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में हुआ बड़ा बदलाव।।

पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक तरेंद्र सिंह पुत्र. बलवंत सिंह निवासी बागेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। हादसा कैसे हुआ इसकी तफ्तीश की जा रही है। इधर घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ad Ad
To Top