ऋषिकेश
श्रीनगर हाईवे पर तोता घाटी व सौड़ पाणी के बीच चलती कार पर बोल्डर गिरने की घटना में पिछली सीट पर बैठे नरेंद्र नगर डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर मनोज सुंद्रियाल की इलाज के दौरान दुखद मौत हो गई उनके निधन पर शिक्षा जगत में शोक व्याप्त हो गया जबकि परिवार में कोहराम मचा हुआ है वह इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार देहरादून से श्रीनगर की ओर जा रही थी। दोपहर करीब 12:30 बजे तोता घाटी के पास कार के ऊपर अचानक एक बड़ा बोल्डर गिर गया। अचानक घटित घटना के दौरान पीछे से आ गए सेना के जवानों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। कार के अंदर घायल हुए नरेंद्र नगर डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर को घायल अवस्था में बाहर निकाला। उपचार के लिए एंबुलेंस से ऋषिकेश एम्स भेजा गया। जहां उपचार के दौरान प्रोफ़ेसर ने दम तोड़ दिया है। जबकि कार चला रहे चालक और बगल की सीट पर बैठे युवक को मामूली खरोच आई है। देवप्रयाग के थाना अध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि भारी बारिश के वजह से लगातार पहाड़ों से भूस्खलन हो रहा है। एम्स के पीआरओ हरीश थपलियाल ने बताया कि शाम के समय घायल अवस्था में प्रोफेसर मनोज सुंद्रियाल को भर्ती कराया गया था। जिन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई है।




