उत्तरकाशी

तितलियों का संसार देखना है तो आए इस पार्क में, नंधौर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के प्रवेश द्वार के पास बना है यह पार्क,DFO कुंदन कुमार का अभिनव प्रयोग।।

हल्द्वानी
Tuc
उत्तराखंड राज्य में वन्य जीव संरक्षण के साथ-साथ वन विभाग कीट पतंगों तथा तितलियों के संरक्षण के प्रति भी उनके वास स्थलों का चयन कर उनके संरक्षण पर जोर दे रहा है।


हल्द्वानी डिवीजन एवं नन्धौर वन्यजीव अभ्यारण, पर लगातार अभिनव प्रयोग करने वाले प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन कुमार के दिशा निर्देशन में वन प्रभाग के नंधौर रेंज में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु तितली जोन का पुनरोद्धार किया गया है करीब छह लाख की लागत से बना इस इको टूरिज्म पार्क में 32 जातियों की तितलियों को देखा गया है। जबकि दुर्लभ संरक्षित श्रेणी की एक तितली भी इस पार्क में पाई गई है विभाग ने इस क्षेत्र में तितलियों को आकर्षित करने वाले विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए हैं जिससे इस पार्क में तितलियों का समूह यहां से जाने का मोह नहीं छोड़ पा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) गौला ,कोसी, नंधौर नदी में रिकॉर्ड खनन, राजस्व आय बढ़ी।।


प्रभागीय वनाधिकारी हल्द्वानी डिवीजन कुंदन कुमार ने बताया कि एक हेक्टेयर क्षेत्र में बने इस इको टूरिज्म पार्क में मार्च से लेकर जनवरी तक दिखने वाली तितलियों के लिए उनके हिसाब से पौधारोपण किया गया है जबकि यहां वन्यजीव प्रेमियों एवं कीट पतंगा प्रेमियों के लिए पाथवे वाटर पॉइंट तथा बेंच लगाकर तितलियों के दैनिक जीवन के बारे में भी बताया गया है। श्री कुमार के अनुसार नन्धौर वन्यजीव अभ्यारण को जाने वाले प्रवेश शुल्क में ही इस इको टूरिज्म पार्क के दीदार किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) पूर्वोत्तर रेलवे के महा प्रबंधक उदय बोरवणकर अब कुमाऊं के इस अमृत भारत स्टेशन का करेंगे निरीक्षण।।

वन क्षेत्राधिकारी नन्धौर शालिनी जोशी कहती हैं इस जोन में नया आकर्षक प्रवेश द्वार बनाया गया है। तितली जोन में पाथवेज, साइनेज, बेंच इत्यादि लगाए गए हैं। तितली जोन में पाए जाने वाले तितलियों के बारे भी जानकारी दी गई है। इस तितली जोन में अबतक लगभग 32 प्रजाति की तितलियां देखी गई हैं।जबकि रेडब्रेस्ट जेजाबेल दुर्लभ किस्म की तितली को अक्टूबर माह में रोज, जामुन, रेड पाउडर पफ, बॉटल

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में लगे भूकंप के झटके ।।

ब्रश, टेंपल ट्री, डिलोनिक्स, सहित अनेक प्रजातियों की झाड़ियों में इस तितली को रिपोर्ट किया गया है। इस पार्क के बनने से नन्धौर वन्यजीव अभ्यारण के स्वागत द्वार पर ही लोगों को यह पार्क आकर्षण का केंद्र बन रहा है जिससे लोग तितलियों की दुनिया के बारे में भी रूबरू हो रहे हैं। तथा वाइल्डलाइफ गाइड भी लोगों को वन्य जीव संरक्षण के साथ-साथ कीट पतंगों एवं तितलियों की दुनिया के बारे में भी लोगों को रूबरू करा रहे हैं ।।

Ad Ad
To Top