अल्मोड़ा

झील नगरी में पहुंची राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, राजभवन में अधिकारियों ने किया स्वागत

नैनीताल

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य शुक्रवार की दोपहर राजभवन पहुॅची। राजभवन पहुॅचने पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। श्रीमती मौर्य ने संक्षिप्त विचार विमर्श कर वर्तमान स्थितियों, विकास कार्यो तथा कोविड-19 के संबंध में जानकारी हासिल की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती मौर्य आगामी 7 नवम्बर तक नैनीताल में प्रवास करेगी।सरोवर नगरी नैनीताल पहुॅचने पर आईजी कुमाऊॅ अजय रौतेला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह जंगपंगी, अपर आयुक्त संजय खेतवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. भागीरथी जोशी, सामान्य प्रबंधक कुमाऊॅ मण्डल विकास निगम अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव मोहन, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा आदि ने महामहिम राज्यपाल का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर कें भी किए दर्शन ।।

Ad Ad
To Top