उत्तराखण्ड

जाको राखे साइयां मार सके ना कोई,वाहन खाई में गिरा 4 लोग घायल, रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया अस्पताल।।

Chmoli
उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रही है जिस हिसाब से वाहनों के गहरी खाई में गिरने का चल चला चल रहा है वह गंभीर चिंता का विषय है।
यहां तहसील घाट के अन्तर्गत घाट-रामणी मोटर मार्ग पर सोमवार को दोपहर में एक पिकअप माल वाहन चरबंग गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे। आपदा कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार वाहन रामणी जा रहा था। सूचना मिलने पर राजस्व टीम मौके पर पहुॅची। दुर्घटना में घायल रामणी गांव निवासी वाहन चालक जयवीर सिंह उम्र 35 वर्ष, संजय उम्र 15 वर्ष, भवान सिंह उम्र 63 वर्ष तथा सुशीला देवी उम्र 48 वर्ष को रेस्क्यू करके उपचार हेतु सीएचसी घाट पहुॅचाया गया।

Ad Ad
To Top