उत्तराखण्ड

जश्न ए बचपन-15-:प्रेमचंद की चर्चित कहानी ‘ईदगाह’ पर चित्र बनाने के लिए बच्चों ने थामी तूलिका।

पूरे दिन बच्चे ‘ईदगाह’ कहानी पर चित्र बनाने में जुटे रहे


व्हाट्सएप ग्रुप “जश्न ए बचपन में” सीखने – सिखाने की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कल 26 जुलाई रविवार प्रेमचंद की चर्चित कहानी ‘ईदगाह’ पर चित्र बनाये। बच्चों ने अपने चित्रों से सभी का मन मोह लिया।


उल्लेखनीय है कि ग्रुप में इस सप्ताह को प्रेमचंद सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। हरेक दिवस की गतिविधि के केंद्र में प्रेमचंद का व्यक्तित्व व कृतित्व है। इसी क्रम में कल चित्रकार सुरेश लाल सर ने दिन की शुरुआत करते हुए कहा कि सुप्रसिद्ध कथाकार प्रेमचंद को समर्पित पेंटिंग दिवस में आज हम फिर से प्रेमचंद की कालजयी रचना ‘ ईदगाह ‘ को पढ़कर कहानी के चित्र बनाएंगे। ये कहानी एक पोते और उसका पालन-पोषण करने वाली दादी के बीच संवेदनशील रिश्तों की खूबसूरत मिसाल हैं।” कहानी की वीडियो का लिंक उन्होंने ग्रुप में भेजा। कहानी को सुनकर सभी बच्चों ने उसका कहानी से जुड़े चित्र बनाएं। सारे चित्र बहुत ही सुंदर थे। लगभग ग्रुप में शामिल सभी बच्चों ने इस दिवस पर भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) अब डीएम ने इन वाहनो को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना ।।

सुरेश लाल जी भी बच्चों की बनाई गई ड्राइंग में अपनी बात रख रहे थे। बाहर के किसी काम में व्यस्त होने के कारण अपनी हाजिरी पहले की तरह नहीं दे पाए, पर फिर भी उन्होंने पूरी कोशिश की। ग्रुप एडविन नवेंदु सर ने बच्चों की रचनाओं पर टिप्पणी करते हुये कहा “सभी बच्चों ने आज ईदगाह कहानी को बहुत ही सुंदर तरीके से चित्रित किया है। हर बार की तरह आज के एक्सपर्ट सुरेशलाल जी सभी बच्चों के चित्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते परन्तु उनकी अत्यधिक व्यस्तता के कारण यह सम्भव नही हो पा रहा है।” सुरेश सर भी व्यस्त थे इसलिए उन्होंने बच्चों को सूचित करने के लिए कहा “सभी बच्चों ने बहुत ही शानदार कहानी के चित्र बनाये है सभी को शुभकांनाये। आज थोड़ा व्यस्तता के चलते सब को अलग अलग टिप्पणी करना संभव नहीं हो पाया।”
नवेंदु जी ने कल के दिन में होने वाले दिवस के बारे में सूचित करते हुए कहा “कल संगीत का दिवस है।कल के दिवस एक्सपर्ट रुद्रपुर से अमितांशु जी एक नए प्रयोग के साथ मौजूद होंगे,प्रेमचंद की कहानियों ईदगाह ओर बूढ़ी काकी की संगीतमय प्रस्तुति के साथ” साहित्यकार महेश चंद्र पुनेठा ने नानकमत्ता की छात्रा दीपिका द्वारा लिखी पिछ्ले दिन की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कृषि.उद्यान. पशुपालन. समूह(ग) परीक्षा की नई अपडेट की जारी।।

रोहित

नानकमत्ता पब्लिक स्कूल

To Top