अन्य

जश्न ए बचपन–:10 ऑरिगमी की दुनिया में बच्चों ने दिखाई अपनी कला।

रामनगर

“ओरिगामी पेपर फोल्डिंग की कला है, जिसका आरम्भ जापान से हुआ । “ओरिगामी” में मुख्यतः कागज की एक सीट को किसी आकार में तब्दील करना होता है।” यह कल के संचालक नवेंदु जी के बोल हैं। कल “जश्न ए बचपन” में बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जो सबके मन को भा गया।

कल वॉट्सएप ग्रुप ” जश्न ए बचपन ” में ओरिगमी का दिन था। इसके संचालक सुदर्शन जुयाल जी है लेकिन उनकी व्यस्तता को देखकर ग्रुप एडमिन नवेंदु मठपाल जी ऑरीगमी का संचालन करते है। कल के दिन की शुरुआत संजय जोशी जी के एक पोस्ट से हुई। उन्होंने बताया कि सिनेमा जगत का रुख ऑनलाइन स्क्रीनिंग की तरफ हो चला है । इस सिलसिले में उन्होने बताया कि वह मुख्य या जरूरी फिल्मों की लिंक सबसे साझा कर रहे हैं और साथ हर रविवार को होने वाली ऑनलाइन गोष्ठी में सम्मिलित होने की गुज़ारिश कर रहे हैं ताकि निर्देशक उनसे वार्तालाप कर सके संवाद कर सके और अपनी अपनी राय पेश कर सके। संचालक नवेंदु मठपाल जी ने ऑरिगमी के बारे में कुछ जानकारियां साझा की।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।


साथ उन्होंने यह निवेदन किया, “सभी बच्चे प्रयास करें,जैसा भी बनता है वैसा ही ग्रुप में डालें,संकोच न करें।गूगल से फोटो उतार अपना बता कर बिल्कुल न डालें,नहीं तो ग्रुप से छुट्टी कर दी जाएगी।रंगीन कागज नही है तो अखबारी कागज की मदद से भी बना सकते हैं।”
नवेंदु जी द्वारा कुछ ओरिगामी के तस्वीर साझा की गई जो ग्रुप के ही बच्चों बना कर पोस्ट किया था।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

इस क्रियाकलाप में करीब 30 से अधिक बच्चों ने अपनी अपनी भागीदारी निभाई। शिवांगी जोशी, दिवांशु गिरिराज, कुणाल जोशी, निधि पंत, वंशिका, दिव्या जोशी, प्राची पंत, डाली भट्ट, रिया, विनय, इशिता, तनिया अधिकारी, कमलेश भट्ट, नामिशा, लक्षित और लक्षिता जोशी, अरोमा रावत, आराध्या जोशी, इशा बिष्ट, आदर्श, अरूमिया और अंशिका अपनी सक्रिय भागीदारी की। किसी ने सोफ़ा बनाया तो किसी ने चश्मा, किसी ने तितली तो किसी ने बिल्ली। कोई भारत की शान बढ़ाने के लिए क़ुतुब मीनार बनाता तो कोई फ्लॉवर वास। अनेकों प्रकारों की वस्तुएं की आकृतियां देखने को मिली।
महेश पुनेठा सर ने बीते दिवस की रिपोर्ट साझा की जिसे नानकमत्ता की दसवीं की छात्रा राधा पोखरिया ने लिखा था।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

आज का दिन पेंटिंग के नाम रहेगा जिसका संचालन चित्रकार सुरेश लाल जी करेंगे।

दिव्यता कोहली

ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल
पिथौरागढ़।

Ad Ad
To Top