हल्द्वानी
लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत 7 योजनाओं का लोकार्पण लालकुआं विधानसभा के विधानसभा सदस्य नवीन चंद दुम्का ने करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना राज्य मे वृहद रूप से चलाई जा सही है इस अभियान मे लालकुऑ विधानसभा क्षेत्र की सात योजनाओं का आज लोकार्पण किया गया जिसमें धोलाखेड़ा में 48 लाख,हरिपुर शिवदत्त के लिए 48 लाख,भान सिंह नवाड, के लिए 12 लाख,खड़कपुर में 14 लाख,हिम्मतपुर चौंब्बाल, में 16 लाख, दीना हल्दुचौड में 17,53 लाख, दुर्गा भगवानपुर मैं सात लाख रुपए की योजना इनमें शामिल है पहले चरण में हो रही इन योजनाओं में अब तक पूरी विधानसभा में 107 योजनाओं को शामिल किया गया है जबकि दूसरे चरण की योजनाओं में ओवरहेड टैंक नलकूप तथा अन्य कार्य होने हैं श्री दुम्का ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में ट्यूबवेल एवं ओवरहेड टैंक इस योजना में शामिल है जिस पर भी जल्द कार्य प्रारंभ किया जाएगा, श्री दुम्का ने कहा कि इसके बाद गौलापार एवं चोरगलिया में भी इन योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा हर नल हर घर तक पहुंचे इसके लिए राज्य सरकार ने ₹1 मात्र में पेयजल कनेक्शन देने का प्रावधान किया है जबकि 25 रुपए इस कनेक्शन की बंधक राशि निर्धारित की गई है।
कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता नंदकिशोर आर्य,सहायक अधिशासी अभियंता बेलवाल, जेई संतोष दुर्गापाल, ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी, ज्येष्ठ प्रमुख लाखन नेगी,कनिष्ठ प्रमुख श्रीकांत पांडेय,ग्राम प्रधान केशव पंत,दुर्गेश क्षेत्र पंचायत सदस्य रिंकू पाठक,वरिष्ठ भाजपा नेता इंदर बिष्ट पूर्वी मंडल महामंत्री हरीश भट्ट राजु फुलारा मोहन दुर्गापाल कमल तिवारी लक्की दुम्का आदि थे।।




