जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बीजेपी के तीन कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि आज कुलगाम के YK पोरा में आतंकवादियों ने फ़िदा हुसैन याटू, उमर राशिद बेग और उमर रमज़ान हजाम की गोली चलाई. उन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.।

कांफ्रेंस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने की घटना की निंदा
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है. सर्च ऑपरेशन जारी है.




